Posts

Showing posts from November, 2018

पाकिस्तानी विदेश मंत्री- दोनों देशों के फ़ासले मिटाने का रास्ता जंग नहीं

22 नवंबर को भारत सरकार ने डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक कॉरिडोर बनाने की घोषणा की ताकि सिख श्रद्धालु गुरु नानक की कर्मस्थली पाकिस्तान स्थित करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन कर सकें. इसके ज़रिए दोनों देशों के श्रद्धालु बिना किसी वीज़ा के अंतरराष्ट्रीय सीमा में आ-जा सकेंगे. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर के बनाने पर बीबीसी संवाददाता सिंकदर किरमानी से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कई अहम जानकारी दी. शाह महमूद क़ुरैशी ने बताया, '' दोनों देशों के बीच कई मसले हैं लेकिन उनका हल जंग नहीं. पाकिस्तान ने हमेशा अमन में, शांति की ख़्वाहिश ज़ाहिर की है.'' ''फ़ासले मिटाने के लिए एक साथ मिलना-बैठना होता है और फ़ासलों को कम किया जाता है. और करतारपुर कॉरिडोर उन्हीं फ़ासलों को कम करने का एक उपाय है.'' बुधवार (28 नवंबर) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान सरहद पर कॉरिडोर की नींव रखेंगे. करतारपुर साहिब पाकिस्तान में आता है लेकिन भारत से इसकी दूरी महज़ साढ़े चार किमी . है. मान्यताओं के मुताबिक़, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक 1522 में ...

इतिहास रचकर भावुक हुईं मेरीकॉम, देश को समर्पित किया छठा गोल्ड

भारतीय सुपरस्टार एमसी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने अपने अनुभव के बूते शनिवार को केडी जाधव हॉल में दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में यूक्रेन की युवा हन्ना ओखोटा को 5-0 से पस्त कर रिकॉर्ड छठा स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला. ‘मैग्नीफिशेंट मेरी’ ने इस तरह क्यूबा के महान पुरुष मुक्केबाज फेलिक्स सेवॉन की बराबरी कर ली, जो विश्व चैम्पियनशिप में छह खिताब जीत चुके हैं. इससे पहले वह आयरलैंड की केटी टेलर के साथ बराबरी पर थीं, जो पांच बार विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं. 3 बच्चों की मां हैं मेरीकॉम, 35 की उम्र में छठी बार बनीं वर्ल्ड चैम्पियन मेरीकॉम ने खचाखच भरे स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. यह उनका विश्व चैम्पियनशिप में सातवां पदक है, इससे पहले वह पांच स्वर्ण और एक रजत जीत चुकी थीं. मुकाबला जीतने के बाद मेरीकॉम काफी भावुक हो गईं और खुशी की वजह से उनके आंसू थम नहीं रहे थे. उन्होंने इस पदक को देश को समर्पित किया. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी मेरीकॉम को निश्चित रूप से अपार अनुभव का फायदा मिला. उन्होंने कोच की रणनीति के अनुसार खेलते हुए लाइट फ्लाई...