इंडोनेशिया विमान हादसा: समुद्र में डूबे प्लेन के पायलट को दिवाली का था इंतज़ार
हमारे बच्चे जैसा था वो. हर बार दिवाली पर घर आता था. इस बार भी आने वाला था. उसके घर वाले इंतज़ार कर रहे थे. हमें तो यक़ीन नहीं हो रहा कि वो चला गया.'' भव्य सुनेजा को याद करते हुए उनके पड़ोसी अनिल गुप्ता कहते हैं, ''ये बच्चा हमारे सामने ही पला-बढ़ा था. यहीं स्कूल जाता था और जब भी मिलता तो नमस्ते अंकल ज़रूर कहता था. '' 31 साल के भव्य सुनेजा इंडोनेशिया की लायन एयरलाइंस में पायलट थे. एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हादसे का शिकार होकर समुद्र में जा गिरा. यह विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल जा रहा था. जकार्ता में भारतीय दूतावास ने भव्य सुनेजा की मौत की पुष्टि की है. वह इस फ़्लाइट के कप्तान थे . इस विमान में सवार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है. जब से भव्य के घर वालों तक ये ख़बर पहुंची है, उनके लिए एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया है. दिल्ली के मयूर विहार के रहने वाले भव्य इस दिवाली पर अपने घर आने वाले थे. यहां उनके माता-पिता और छोटी बहन उनसे मिलने का इंतज़ार कर रहे थे. आपको ये भी रोचक लगेगा मालेगांव धमाका मामल...